विजयपुर। थाना अंतर्गत विजयपुर कैंप निवासी राकेश बाली की मोटरसाइकिल चोर लेकर फरार हो गए। राकेश बाली पुत्र भोलानाथ निवासी विजयपुर कैंप ने मोटरसाइकिल घर के पास खड़ी की थी। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल गायब थी। हर जगह ढूंढने के बाद जब मोटरसाइकिल नहीं मिली तो उन्होंने थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। संवाद