फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी कस्बे में रेड जोन ऑरेंज में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। म्यूनिसिपल कमेटी के एक कर्मचारी के कोरोना पाजिटव आने के बाद रेड जोन बनाया गया कालेज-जिला अस्पताल-नई बस्ती मार्ग क्षेत्र को रविवार को ऑरेंज जोन में बदल कर आवाजाही बहाल कर दी है। लगभग 28 दिन बाद आरा चौक-नई बस्ती से अस्पताल व डिग्री कालेज की तरफ जाने वाले मार्ग को खोला गया, जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

हालांकि माड़ी व एसएसपी कार्यालय की तरफ जाने वाला मार्ग अभी सील ही है। उक्त क्षेत्र को कोरोना पॉजिटिव मामला आने के बाद सील किया गया था। इसके साथ ही वार्ड एक को रेड और वार्ड दो को बफर जोन बनाया गया था। दोनों ही वार्ड आमने-सामने हैं और दोनों के मध्य से गुजरने वाली सड़क अस्पताल व कालेज की तरफ जाती है। रविवार को प्रशासन के आदेश के बाद मार्ग सहित दुकानों को खोला गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, बाद में लोगों को टहलते और खरीदारी करते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें