फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छन्नी हिम्मत के व्यक्ति सहित प्रदेश में आठ और लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिले के छन्नी हिम्मत के निवासी कोरोना संक्रमित 52 वर्षीय व्यक्ति की मोहाली में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके शव को जीएमसी जम्मू लाया गया। इसके बाद कोविड प्रोटोकाल के तहत उसका अंतिम संस्कार किया गया। जीएमसी में ही भर्ती बिलावर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित आठ मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग से पांच और कश्मीर में तीन मौतें हुई हैं। 454 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि विभिन्न अस्पतालों में 503 संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

जिला जम्मू में कोरोना संक्रमण के 95 नए मामले मिले हैं। राजोरी और उधमपुर में 25-25 मरीज बीते 24 घंटे में सामने आए हैं। डोडा में 13, कठुआ में 20, पुंछ में तीन, सांबा में सात, किश्तवाड़ में छह, रामबन में नौ, रियासी में 14 और श्रीनगर में 118 नए संक्रमित मामले मिले हैं। श्रीनगर में अब तक सबसे अधिक 418 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब तक 110678 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें 4908 मामले सक्रिय हैं। प्रदेश में अब तक 1702 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। तापमान में गिरावट के साथ ही संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी होने की आशंका है।
----------
रेलवे स्टेशन जम्मू पर 1236
यात्रियों का टेस्ट, सात संक्रमित
रेलवे स्टेशन जम्मू में यात्रियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जा रहे हैं। मंगलवार को 1236 यात्रियों के रैपिड टेस्ट किए गए, जिनमें सात यात्री संक्रमित पाए गए हैं। सभी यात्रियों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। जिला जम्मू में मौतों का आंकड़ा 302 तक पहुंच गया है, जो प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार लोगों को पहले से ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें