फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस को मात देखकर 8 लोग हुए स्वस्थ

विज्ञापन
पुष्प वर्षा कर स्वस्थ्य हुए लोगों को रवाना करते स्वास्थ्य कर्मचारी व अन्य।
विज्ञापन
राजोरी। कोरोना वायरस से संक्रमित करीब आठ लोगों ने सोमवार को मात देकर अस्पताल से छुट्टी पाकर घर का रुख किया। बताया जा रहा है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना से संक्रमित हुए लोगों को करीब तीन सप्ताह पहले जीएमसी राजोरी में भर्ती करके उपचार शुरू किया गया था।
विज्ञापन

जीएमसी के डॉक्टरों के अथक प्रयास से मरीजों के अपने दृढ़ विश्वास के चलते वह सभी करोना को मात देकर स्वस्थ हुए और सोमवार को उन्हें घर भेज दिया गया। स्वस्थ हुए मरीजों ने जीवनदान का श्रेय डॉक्टरों और जिला प्रशासन को देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और प्रेरणा के साथ वह खुदा का शुक्र अदा करते हैं कि वह ठीक हो पाए हैं। उन्हें नया जीवन मिला है। लोगों से भी प्रार्थना की कि वे डरे नहीं, घबराए नहीं बल्कि प्रशासन द्वारा जारी की गई हिदायतों का पालन करें, घरों में रहें और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।
स्वस्थ हुए लोगों को घर भेजाने के लिए जीएमसी पहुंचे एडीसी ठाकुर शेर सिंह ने कहा कि अच्छे पल हैं कि 8 मरीज ठीक होने के बाद घर जा रहे हैं। उन्होंने कोविड-19 को हराया। डॉक्टरों, पैरामेडिक्स और अन्य कर्मचारियों ने सराहनीय काम किया। फूलों की वर्षा करके घर भेजना, उनके चेहरे पर खुशी से लगता है कि कोरोना से सफलतापूर्वक लड़ना और घर जाना असली खजाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें