फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर में आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। दूसरे राज्य से आए लोगों में क्वारंटीन किए गए लोगों में टेस्ट के दौरान आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन ने सभी को गांधी नगर अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया। दूसरी ओर कस्बे के लोगों में है।
विज्ञापन

अखनूर में चार दिन पहले लखनपुर और रेलवे से आए 312 लोगों को अखनूर के पैलेस और स्कूलों में क्वारंटीन के लिए रखा है। रोज उनका कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया। बुधवार को रिपोर्ट आने पर आठ लोग पॉजिटिव पाए गए। सभी को कस्बे के शारदा पैलेस में क्वारंटीन करके रखा था। पैलेस में 55 लोगों को क्वारंटीन किया गया। अन्य को भी संक्रमण होने की आशंका है। प्रशासन ने सभी को गांधी नगर अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया। एसडीएम गोपाल सिंह ने बताया क्वारंटीन किए गए लोगों में से आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस पर सभी को जम्मू कोरोना वायरस अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
----
परगवाल में पहला कोरोना पॉजिटव मामला
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में पहला कोरोना संक्रमित मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार संक्रमित गुजरात में काम करता था और हाल ही में घर आया है। आते समय इसको सीधे अखनूर के शारदा पैलेस में क्वारंटीन किया गया, जिसका कोरोना टेस्ट 16 मई को लिया गया, जिसकी रिपोर्ट बुधवार को आई, जिसमें वह पॉजिटव पाया गया। संक्रमित की उम्र 18 साल बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें