ज्यौड़ियां में छिड़काव करता कर्मचारी।
ज्यौड़ियां। खौड़ म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से बुधवार को एक बार फिर खौड़ कस्बे के मुख्य स्थानों को सैनिटाइज करने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान खौड़ पुलिस थाना, एसडीएम, तहसीलदार, खाद्य, मुख्य चौक, बाजार के शौचालय, म्यूनिसिपल कमेटी के कार्यालय तथा सभी बैंकों की शाखाओं में सैनिटाइज अभियान चलाया गया। बैंक शाखाओं में उपस्थित उपभोक्ताओं ने सफाई कर्मचारियों के लिए तालियां बजा कर उनका अभिवादन किया। जम्मू-कश्मीर बैंक शाखा में एक उपभोक्ता ने कहा कि इस संकट की घड़ी में अपनी सेहत की परवाह किए बिना यह सफाई कर्मी हमारी सेहत को ठीक रखने के लिए यह सफाईकर्मी दिन रात काम कर रहे हैं।
इस विषय में ईओ सुभाष चंद्र ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते खौड़ म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से सफाई व्यवस्था कायम रखे हुए हैं और सैनिटाइज अभियान चलाए जा रहे हैं।