ज्योड़ियां पीएम केयर फंड के लिए चेक सौंपते सरपंच।
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायतों के सरपंचों ने बुधवार को पीएम केयर फंड के लिए दान राशि के चेक जमा कराए। पंचयात मट्टू के सेवानिवृत्त कैप्टन सरपंच स्वर्ण सिंह मन्हास ने 45700 रुपये का चेक भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखदेब सिंह को सौंपा। सरपंच ने अपनी तरफ से भी 5100 रुपये फंड में दिए। इस मौके पर व जीएस चिब, राज कुमार, सुनील शर्मा, वार्ड-पांच की पंच ज्योति देवी, वार्ड-7 के पंच गणेश दास भी मौजूद रहे। पंचायत लोअर पलावालां की सरपंच गीता देवी ने 75000 व अपनी तरफ से 5000 रुपये की राशि भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखदेब सिंह व मंडल इंचार्ज राज कुमार को दी। इस मौके पर नायब सरपंच राम सिंह, पंच रशपाल, केवल, मंगा राम, कृष्ण सिंह मौजूद थे। पंचायत लोअर नारायणा की सरपंच शारदा देवी ने 30800 रुपये का चेक दिया, जिसमें चरण सिंह मन्हास के 5000 रुपये रुपये शामिल रहे। संवाद