फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। कोरोना वायरस के चलते पुलिस दुकानों को बंद करा कर लोगों से दूरी रखने के लिए अपील कर रही है। दूसरी तरफ विदेश से लौटने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि सीमावर्ती गांव व्यासपुर प्रलाह में कुछ दिन पहले सिंगापुर से एक और दुबई से दो लोग लौटे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही डाक्टरों की टीम सहित उनके घर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। डाक्टरों की जांच पड़ताल में तीनों ने बताया कि भारत में पहुंचते ही उनकी हमारी जांच की गई, और रिपोर्ट निगेटिव होने पर घर आने की इजाजत मिली। वहीं डाक्टरों ने ज्यादा भीड़ में न जाने और लोगों से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। स्थानीय लोगों के अनुसार लोग इस बीमारी को लेकर इतने जागरूक नहीं हैं, जिससे फौरन कार्रवाई हो सके। इसीलिए पुलिस और प्रशासन को चाहिए कि वह जागरूकता बढ़ाने का दायरा और बढ़ाएं ताकि वायरस से फैलने वाली इस बीमारी को उसी समय रोक दिया जाए।
लोगों ने विदेश से लौटने वाले लोगों पर ग्राम स्तर पर नजर रखने के लिए एक सेल बनाने की अपील की, जो विदेश से लौटने वाले लोगों की उसी समय पुलिस, मीडिया व डॉक्टरों को सूचित कर सके ताकि किसी अनहोनी को शुरू से ही टाला जा सके।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरमिंदर सिंह ने कहा कि हम क्षेत्र के हर गांव के संपर्क में हैं। सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य सड़कों सहित पूरा क्षेत्र वीरान
अरनिया। कोरोना वायरस के चलते सोमवार को भी सड़कों पर सनाटा पसरा रहा। हालांकि किराना व सब्जी की दुकानें खुली रहने से क्षेत्र में इक्का-दुक्का लोगों के दिखने से थोड़ी रौनक जरूर रही। पुलिस गश्त के चलते ज्यादातर लोगों ने घरों में बैठना ठीक समझा। इस बीच दूध गैस की आपूर्ति भी की गई, जबकि सुबह सात बजे तक अखबारों का वितरण जारी रहा। आदेश के बाद भी पंचर लगाने वाली दो दुकानों के खुला मिलने पर पुलिस ने सील कर दिया। संवाद
कस्बा में कराई गई फॉगिंग
अरनिया। कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए नगर पालिका ने सोमवार को कस्बे में फॉगिंग अभियान चला कर सैनिटाइज किया।
वहीं स्थानीय लोगों ने इस अभियान को आगे भी जारी रखने की अपील की। नपा अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए पूरे कस्बे में फॉगिंग कराई गई है, जिससे इस वायरस के फैलने पर रोक तो लगेगी ही, साथ में अन्य बीमारियों के फैलने से भी राहत मिल सकती है। वहीं आने वाले कुछ दिनों तक कस्बे में फॉगिंग अभियान जारी रखा जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को ज्यादा से ज्यादा राहत प्रदान की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें