फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लक्षण वाले मरीज घरों में होंगे क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड मरीजों की देखभाल में बदलाव किया जा सकता है। अभी तक बिना कोविड लक्षण और लक्षण वाले पॉजिटिव मरीजों को लेवल 1, 2 और 3 के कोविड अस्पतालों में इलाज दिया जा रहा है। लेकिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर बिना कोविड लक्षण और सामान्य वाले पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया जा सकता है। प्रशासनिक उच्चाधिकारियों के पास ऐसा प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि इस पर अभी फैसला लेना बाकी है।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आना जारी है। कश्मीर में मौतों का ग्राफ भी बढ़ा है। राहत यह है कि संक्रमित मामलों से कई गुणा अधिक मरीज रिकवर भी हो रहे हैं। मौजूदा कोविड देखभाल में लेवल 1 कोविड अस्पताल में सामान्य और बिना लक्षण वाले मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। इसी तरह लेवल 2 अस्पताल में खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, पहले से बीमारियों से ग्रस्त पॉजिटिव मरीजों को इलाज दिया जा रहा है और लेवल 3 अस्पताल में मल्टीपल बीमारियों से ग्रस्त और गंभीर कोविड पॉजिटिव मरीजों को रखा जाता है।
एसोसिएटेड अस्पतालों में सीडी अस्पताल, गांधीनगर अस्पताल, गांधीनगर जच्चा बच्चा अस्पताल लेवल 2, जीएमसी का आइसोलेशन वार्ड लेवल 3, साइकाइटरी अस्पताल लेवल 1 के रूप में काम कर रहे हैं। इसके अलावा जिला स्तर पर आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक 4500 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। कोविड अस्पतालों में अभी पर्याप्त बेड उपलब्ध हैं। लेकिन इसके साथ हजारों सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है, जिससे संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। इनमें सैकड़ों लोगों को प्रशासनिक और होम क्वारंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें