लेह। कारगिल में एक साथ 69 नए मामले आने के बाद जिला प्रशासन ने 30 जून तक सख्त लॉकडाउन कर दिया है। आधी रात से पूरे जिले में अनिवार्य सेवाओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर अन्य किसी भी तरह के वाहन चलाने पर पाबंदी लागू कर दी गई है। जिले में अनिवार्य वस्तुओं की दुकानें ही खुलेंगी। दुकानदाराें को सख्ती से एसओपी का पालन करना होगा। संवाद
लद्दाख के दोनों जिले रेड जोन घोषित
लेह। दो दिन के भीतर कोरोना के 124 मामले आने पर लद्दाख के लेह और कारगिल जिलों को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। उपराज्यपाल आरके माथुर के सलाहकार ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया।