फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला कोरोना पॉजिटिव मामला मिलने के बाद जिले में वाहनों की आवाजाही पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। डोडा जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को जिले के सभी प्रमुख शहरों में वाहनों के आवागमन को प्रतिबंध लगा दिया है। डीसी डॉ. सागर दत्तारे डोईफोड ने ईद के मद्देनजर बाजारों में वाहनों की भारी आवाजाही की सूचना पर संज्ञान लेते हुए और प्रशासनिक क्वांरटीन केंद्र में रखी गई एक लड़की के संक्रमित मिलने के बाद मंगलवार देर शाम को आदेश जारी किया है। इसमें जिले के प्रवेशद्वार डोडा, भद्रवाह, ठाठरी सील कर निजी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, पुलिस ने प्रमुख शहरों के सभी प्रवेश और निकास क्षेज्ञत्रों पर कंटीले तार लगाकर नाकेबंदी कर दी है।
विज्ञापन

आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी तरह के निजी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। एसडीपीओ भद्रवाह ने बताया कि जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मामला सामने के बाद प्रशासन द्वारा अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। इसके अलावा यातायात की भारी आवाजाही के कारण, बाजारों में लोगों के बीच सामाजिक दूरी को बनाए रखने में भी परेशानी आ रही थी, जिसको देखते हुए शहरों में सभी निजी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। भाला, भद्रवाह और ठाठरी कस्बों के प्रवेश बिंदू पूरी तरह से सील कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें