फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरों में दिखा वैक्सीन लगवाने का उत्साह

विज्ञापन
विजयपुर में वैक्सीन लगाते स्वास्थ्य कर्मी।
विज्ञापन
विजयपुर। बीबीएन हाई स्कूल गुडा मोड़ में टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। स्कूल में वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने 15 से 18 वर्ष के बच्चों में उत्साह देखा गया। पहला डोज लगवाने के बाद जैसे ही दूसरी डोज लगवाने का समय हुआ तो बच्चे सुबह 9 बजे निकल पड़े।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण बंद चल रहे स्कूलों में वैक्सीन लगवाने बड़ी संख्या में पहुंचे बच्चों के कारण एक बार फिर चहल पहल देखी गई। बीबीएन स्कूल में टीके के लिए पहुंची छात्राओं को अलग-अलग जगह बैठाया गया। जहां सामाजिक दूरी का पालन किया गया। बारी-बारी से छात्राओं को वैक्सीन के लिए बुलाया गया। मौके पर ही पंजीकरण के बाद किशोर और किशोरियों को टीके लगाए गए। इस दौरान 250 बच्चों को वैक्सीन लगी। पहली डोज लगा चुके किशोरों को 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई गई। जबकि, कई बच्चों को पहली डोज लगी। टीकाकरण के दौरान कोविड नियमों का पूरी तरह पालन कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें