फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में संक्रमितों का ग्राफ गिर रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कोरोना संक्रमितों के मामलों में आ रही गिरावट से जिला प्रशासन को भी सुकून मिला है। सोमवार को 14 मामले ही सामने आए। इनमें 10 मामले कारखानों से थे। जबकि एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 122 हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस सप्ताह कोरोना मामलों में कमी आई है। संक्रमण की दर भी कम हुई है। जिले में आज तक कोई ओमिक्रॉन का मामला नहीं आया है। जिले में एक कोरोना मरीज की एस्कार्ट अमृतसर में मौत हुई है।
विज्ञापन

----------
सीमावर्ती क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी कमी आई है। 186 सैंपल लेने पर तीन ही संक्रमित सामने आए है। संक्रमण की दर में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है।
-डॉ. रितीका गुप्ता, इंचार्ज स्वास्थ्य केंद्र, सनूरा राजपुरा
------
जिले में ओमिक्रॉन का कोई मामला नहीं है। एक ताजा मौत कोरोना से हुई है। जो जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पंजीकृत नहीं है। वह निजी अस्पताल अमृतसर ले गए थे। वहां मौत हुई व मृतक को कोविड घोषित किया गया।
विज्ञापन

-डॉ. संजय तुर्की, सीएमओ, सांबा
संक्रमण दर में गिरावट जारी, 53 में से एक मिला संक्रमित
अरनिया। क्षेत्र में संक्रमितों की पहचान का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। वहीं आज भी संक्रमण दर में गिरावट जारी रही।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उप चिकित्सा केंद्र में शिविर लगाकर 53 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से मात्र एक का सैंपल ही पॉजिटिव पाया गया। जिसे जरूरी हिदायत देकर होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें