बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत बीरपुर में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को वैक्सीनेशन की दूसरी खुराक दी जानी थी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बीरपुर में 200 लोगों के लिए वैक्सीनेशन भेजी गई। इसमें से 100 लोगों को बुधवार को वैक्सीनेशन दी जानी थी। जबकि 100 लोगों को वीरवार को वैक्सीनेशन दी जानी थी।
बुधवार को ही सैकड़ों की संख्या में लोग हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में पहुंच गए। इसके चलते स्थिति बिगड़ गई और स्वास्थ्य विभाग के सामने असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि समय रहते क्षेत्र के लोगों द्वारा आपसी सूझबूझ के साथ सबसे पहले लाइन में लगे लोगों को यह वैक्सीनेशन दी गई। बाकी लोगों को निराश ही लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग वीरवार को भी बीरपुर क्षेत्र में 100 लोगों को वैक्सीनेशन दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व सरपंच गौतम सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीनेशन की संख्या बढ़ा देनी चाहिए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण न बन पाए और हम उम्मीद करते हैं कि वैक्सीनेशन की संख्या को बढ़ा दिया जाएगा। संवाद