बिश्नाह। बलटाह श्मशान घाट विवाद सुलझाने बुधवार को एडीसी जम्मू मौके पर पहुंचे। इस दौरान म्यूनिसिपल कमेटी कार्यालय में इस मुद्दे को लेकर पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा की मौजूदगी में कब्जाधारी के खिलाफ कार्रवाई के साथ उसे कब्जा हटाने की मांग रखी गई।
लोगों ने बताया कि इस श्मशान घाट के साथ लोगों की आस्था जुड़ी है। इस पर कब्जा जमाया जा रहा है। एडीसी ने कहा कि विभाग की तरफ से जल्द ही जांच पूरी कर ली गई है। जो भी कार्रवाई होगी वह जल्द ही हो जाएगी, जिसके बाद लोग कस्बे को बंद कर कब्जा छुड़ाने के लिए प्रदर्शन करने जा रहे थे। उनका कहना है कि विभाग सही जांच कर कब्जाधारी से स्थान को मुक्त कराए।
इस मौके पर नगर कमेटी के चेयरमैन राजन शर्मा, उप चेयरमैन रमेश चंद्र, पार्षद कुलबीर सिंह लंगेह, सुरेंद्र सिंह, प्रेमपाल सरोत्रा, श्यामलाल सरोत्रा, प्रेम सरोत्रा, सतीश शर्मा, पूर्व पार्षद राकेश शर्मा नीटु, लबडं देव राज, नारायण दत्त शर्मा, चरणदास मेहरा मौजूद रहे।