फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के मामलों पर प्रशासन सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में कोरोना संक्रमितों के मामलों में हुई बढ़ोतरी से जिला प्रशासन ने कोविड-19 मामलों को गंभीरता से लिया है। जानकारी के अनुसार रामगढ़ के राडी में एक ईंट भट्ठा पर काम करने वाले 21 श्रमिक संक्रमित पाए गए। प्रशासन ने उक्त क्षेत्र को हॉट स्पॉट जोन बना दिया।
विज्ञापन

अब कोरोना की तीसरी लहर के आने की आशंका के चलते उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर जिले के अधिकारियों को हर रोज कोरोना सैंपल लेने के बारे में निर्देश जारी किया है। आदेश अनुसार ईंट भट्ठा, विकास कार्यों में जुटे श्रमिकों, कारखानों में, बैंक, पेट्रोल पंप और बाजार में हर रोज कोरोना सैंपल लेने के निर्देश जारी किए गए। इसमें सभी अधिकारी प्रत्येक दिन आरएटी 500 और आरटीपीसीआर 100 सैंपल एकत्रित करेंगे।
एसीडी सूरम चंद शर्मा को कहा गया कि वह सीएमओ के साथ प्रत्येक दिन आरएटी 500 सैंपल और आरटीपीसीआर 100 सैंपल लेंगे। एसीआर जितेंद्र मिश्रा को स्वास्थ्य विभाग की बीएमओ साथ, एसडीएम विजयपुर संबंधित ग्रामीण ब्लॉक विकास अधिकारी के साथ और एसडीएम घगवाल संबंधित ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी के साथ अपने-अपने क्षेत्र में कोरोना सैंपल एकत्रित करेंगे। उपायुक्त के अनुसार अधिकारी रोजाना का शेड्यूल बना कर सैंपल एकत्रित करें ताकि कोराना के बढ़ रहे मामलों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

बिश्नाह में 43 टेस्ट में एक भी पॉजिटिव नहीं
बिश्नाह। डिग्री कॉलेज में बनाए गए रैपिड टेस्ट केंद्र में शुक्रवार को 43 लोगों के टेस्ट हुए। इसमें से किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। उसी तरह डिग्री कॉलेज में बनाए गए कोविड वैक्सीन केंद्र में 590 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई। इसमें 45 वर्ष से ऊपर और 18 से लेकर 45 वर्ष वालों को भी वैक्सीन की खुराक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें