घिगवाल। कोरोना की रोकथाम के लिए अब ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर कोरोना को हराने के प्रयास शुरू किए गए हैं। अब पंचायत में ही पांच बिस्तर के कोविड केयर केंद्र बनाए गए हैं। ताकि यदि अधिक मरीज आते हैं तो उन्हें पंचायत में बने केंद्रों में रखा जा सके। इससे अस्पताल में भीड़ न बने।
पंचायत स्तर के केंद्रों का जिम्मा सरपंच को दिया गया है कि वह बिस्तर आदि की व्यवस्था करें। कई ऐसी पंचायतें भी हैं जहां जनसंख्या अधिक है। घगवाल तहसील के राजपुरा की जनसंख्या 6000 है। ऐसे में 1000 प्रवासी श्रमिक भी हैं। गत दिनों कोविड टेस्टिंग के लिए शिविर लगए गए। 255 श्रमिकों के टेस्ट हुए 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। हालांकि स्थानीय लोगों के टेस्ट नहीं हुए। यदि इस रफ्तार से कोरोना संक्रमित मिले, तो पंचायत के कोविड केयर केंद्र क्या करेंगे।
---
क्या कहते हैं पंचायत प्रतिनिधि
कोविड केयर केंद्र तो बनाए जा रहे हैं, लेकिन इनमें ऑक्सीजन तक की सुविधा नहीं है। ऐसे में कैसे केंद्र चलेंगे, बिना सुविधा मरीजों का ख्याल कैसे रखा जाएगा।
-सुरेश कुमार, सरपंच, रजपुरा।