फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में कोरोना से एक और मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कोरोना वायरस के मामले दिन प्रति दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। बेकाबू हो रही महामारी से जिला प्रशासन काफी सतर्क हो गया है। जिले के प्रत्येक गांव में कोरोना ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को जिले में 163 मामले सामने आए हैं। इसमें तीन लोगों का ही यात्रा इतिहास है। वहीं एक मरीज ने कोविड से दम भी तोड़ दिया है। 65 ने कोरोना को मात दी है, वह स्वास्थ्य होकर घरों को लौटे हैं।
विज्ञापन

उधर पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में कोविड के सैंपल नहीं लिए जा रहे हैं, जिससे लोगों को भी पता नहीं उनके क्षेत्र में कितने मामले संक्रमित हैं। सुंब ब्लाक के पहाड़ी गांवों के कई लोग दूसरे प्रदेश में श्रमिक का काम करते हैं। वह इन दिनों अपने घरों में लौट आए हैं व छिपे बैठे हैं। न तो वह अपना टेस्ट करा रहे हैं, न ही प्रशासन की ओर से गांवों में टेस्ट की सुविधा दी जा रही है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्र में कोरोना के अधिक फैलने की भी आशंका बनी हुई है।
------
सुंब ब्लाक के गांव कनेर, रियोर, सोडम आदि गांवों में मोबाइल कोविड टेस्टिंग केंद्र बनाए जाएं, ताकि कोरोना संक्रमितों का पता चल सके। प्रशासन की ओर से केवल सुंब कस्बे में ही सैंपल की सुविधा है। दूर दराज के गांवों के ग्रामीण सुंब नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में कैसे पता चलेगा कि कौन संक्रमित है। कैसे कोरोना को राका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बलवान सिंह, डीडीसी उपाध्यक्ष, सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें