फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों के 121 मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कोरोना वायरस के मामले जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की ओर भी पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में शुक्रवार को 121 मामले कोरोना संक्रमितों के सामने आए हैं। इनमें बीएसएफ की एक अग्रिम पोस्ट के 4 जवान भी संक्रमित हुए हैं। वहीं एम्ज विजयपुर में भी 3 लोगों के संक्रमित होने की जानकारी है।
विज्ञापन

कस्बे के बार्डर मार्ग, वार्ड-13, संगवाली, तालूर, रघुचक, मलानी, मदून, नड, पक्की मंडी सांबा, सुपवाल आदि क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। उधर उपायुक्त अनुराधा गुप्ता की ओर से निकाले गए आदेश में कहा गया है कि घरों में होम आईसोलेशन व जिन्हें कोई बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो वह फौरन ही प्रशासन की ओर से टेलिमेडिसन सुविधा के लिए हेल्प डेस्क न. 6006500528 भी जारी किए हैं। फोन कर डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें