फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों से 46 मवेशी कराए मुक्त, एक तस्कर हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए दो प्रयासों को नाकाम कर 46 मवेशियों को मुक्त कराया है। इस धर पकड़ में पुलिस ने एक पशु तस्कर को भी दबोचा। जिला पुलिस एसएसपी से मिली जानकारी के अनुसार गांव मनोहर गोपाला के पास कुछ लोगों को देखा गया जो संदिग्ध हालात में मवेशियों के एक झुंड के साथ चल रहे थे। पुलिस को देखने पर संदिग्ध व्यक्तियों ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन पीछा करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति अरशद पुत्र गुलाम हुसैन निबासी बढेरी सांबा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस तस्कर के चंगुल से 31 मवेशियों के झुंड को बचाया। एक अन्य प्रयास में घगवाल में पशु तस्करी के प्रयास को नाकाम कर 15 मवेशी मुक्त कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें