सांबा। कोरोना के शुरू होते ही जिला अस्पताल के डॉक्टर पूरी मुस्तैदी से मरीजों की जांच में जुटे हैं। कई-कई दिन तक वह परिजनों से नहीं मिल पाए। जब हालात सामान्य होने लगे तो उन्हें भी कुछ राहत मिली।
कोरोना की खतरनाक दूसरी लहर के शुरू होने पर एक बार फिर से डॉक्टरों ने अपना दायित्व संभाल लिया है। जिला अस्पताल में तैनात सर्जन डॉ. भारत भूषण वर्मा ने बताया कि कोरोना के शुरू होने के बाद भी उन्होंने जिला अस्पताल में ओपीडी बंद नहीं की। क्योंकि दूर दराज से मरीज जिला अस्पताल आते थे। ऐसे में अस्पताल ही उनकी आखिरी उम्मीद है। वह कई-क ई दिन घर नहीं जाते थे। कोरोना के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकलते थे, जबकि वह अस्पताल में ही रहते थे। उनके अनुसार अब कोरोना की दूसरी लहर के चलते वह भी तैयार हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरी होने पर ही घर से निकलें, बिना मास्क के न निकलें।
आरएस पुरा में 1267 को वैक्सीन लगाई
आरएस पुरा। उपजिला अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर शनिवार को 1267 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज का इंजेक्शन लगाया गया। दूसरी ओर 117 लोगों का टेस्ट किया गया। इसमें से तीन लोग पॉजिटिव पाए गए। प्रशासन की ओर से उपजिले के भीड़भाड़ वाले बाजारों व ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर लगाए नाकों पर पुलिस की ओर से बिना मास्क लगाए मिले लोगों पर जुर्माना किया गया। एसडीएम रामलाल शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा एसओपी का उल्लंघन करने पर कानून के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। कोरोना पर नियंत्रण के लिए लोगों को सहयोग करने का आग्रह किया। संवाद
कोरोना के बढ़ रहे मामलों से प्रशासन सतर्क
मास्क नहीं पहनने वालों पर कसा शिकंजा
सांबा। कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। आम लोग बेपरवाह होते जा रहे हैं। मास्क तक नहीं पहन रहे हैं। जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से दुकानदारों को चेतावनी दी जा रही है कि अधिक संख्या में ग्राहकों को दुकानों पर एकत्रित न करें। इसी के चलते जिला प्रशासन ने दुकानदारों के भी चालान किए है। न तो दुकानदार ने मास्क पहना था न ही ग्राहकों ने। प्रशासन ने मास्क नहीं पहनने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।