फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन कर निर्माण सामग्री ले जाते पांच डंपर जब्त

विज्ञापन
अखनूर पुलिस द्वारा ​जब्त किया गया डंपर। - फोटो : AKHNOOR
विज्ञापन
अखनूर। अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस ने अलग-अलग नाके के दौरान शुक्रवार रात पांच डंपर को अवैध रूप से निर्माण सामग्री ले जाते जब्त किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसडीपीओ अखनूर वरुण जंडियाल की देखरेख में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अखनूर में शुरू किए गए विशेष अभियान में एसएचओ हिलाल अजहर की अगुवाई में टीम ने अवैध खनन के खिलाफ शुक्रवार रात नाके दौरान पांच डंपर जब्त किए। थाना प्रभारी हिलाल अजहर ने बताया कि किसी को भी बिना अनुमति के खनन सामग्री के परिवहन की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर आदेश का उल्लंघन किया तो कानून के तहत सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें