सांबा। कस्बे के आराजी मोहल्ले में बनाए गए इंडोर स्टेडियम को कोविड केयर केंद्र बनाने के डीसी ने निर्देश दिए हैं। यहां कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों का उपचार किया जाएगा। इसके लिए नायब तहसीलदार सौदागर मल को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
जिले में शुक्रवार को 861 लोगों के सैंपल लिए गए। ठंडी खुई राधा स्वामी आश्रम में 61 रैपिड सैंपल में 6 संक्रमित आए, रियासी 27 सैंपल सभी निगेटिव, उधमपुर के 35 रैपिड एक संक्रमित, जम्मू जिले के 328 रैपिड में 8 कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं टपियाल में 51 सैंपल लिए गए सभी निगेटिव पाए गए। वहीं नड, बाड़ी ब्राह्मणा आदि में भी सैंपल लिए जा रहे हैं।