सांबा के राजुपरा में वैक्सीन लगवाते सीडीपीओ
- फोटो : SAMBA
सांबा। तहसील राजपुरा के सूनरा डिसपेंसरी में कोरोना से बचाव के लिए कोविड-19 वैक्सीन देने के अभियान के तहत शुक्रवार को सीडीपीओ प्रिय लक्ष्मी, बीडीसी चेयरमैन राधा कृष्ण सहित पार्षदों कर्मियों ने भी कोविड वैक्सीन की खुराक ली। सनद रहे कि कोविड की वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों व सुरक्षा कर्मियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों को पहले लगनी थी, जिसके चलते बीडीसी चेयरमैन सहित राजपुरा के तहसील की सूनरा डिस्पेंसरी में पहुंचे और कोविड वैक्सीन की खुराक ली।
वैक्सीन ले रहे बीडीसी चेयरमैन ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान समूचे देश में लाखों की संख्या में कोविड के मामले सामने आए थे, जिसको लेकर देश में ही कोविड-19 की वैक्सीन बनाने की तैयारी हुई। देश के डॉक्टरों ने विश्व को ही चकित कर दिया। वैक्सीन के आने से लोगों को काफी राहत मिली है। वहीं लोग स्वयं ही स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच कर वैक्सीन की खुराक लेने की मांग कर रहे हैं। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर जाकर सर्वे भी किए जा रहे हैं।