बिश्नाह। क्षेत्र में कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को जांच केंद्र में 98 टेस्ट हुए, जिनमें पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि यह कुछ दिन से हो रहे टेस्टों के हिसाब से पॉजिटिव की संख्या कम देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी कोविड जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। संवाद
कोरोना टेस्ट में 40 में से तीन पॉजिटिव
आंकड़ा 47 तक पहुंचा
अरनिया। कोरोना जांच का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी। जगह-जगह लगाए गए शिविरों में 40 लोगों की जांच की गई, जिसमें से तीन लोग संक्रमित पाए गए। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उप चिकित्सा केंद्र व पंजाब नेशनल बैंक शाखा में शिविर लगाए। वहीं तीनों संक्रमितों को जरूरी हिदायत के साथ होम क्वारंटीन किया गया है।
वहीं क्षेत्र में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता हुआ 47 तक पहुंच गया। हालांकि इनमें से कुछ स्वस्थ भी हो चुके हैं। संवाद
सांबा में 99 कोरोना संक्रमित मामले आए सामने
सांबा। जिले में कोरोना संक्रमितों के मामलों में कमी नहीं आ रही है। जिले में शुक्रवार को 99 मामले सामने आए हैं। जिन में कारखानों के कर्मचारी व श्रमिक अधिक हैं। एक कारखाना से 14, दूसरे से 5, यूफलेक्स के 8, परीवेस्ट के 6 कर्मचारी, गुड़ा की गढ़ मंडी से 5 मामले सामने आए हैं। जिला प्रशासन के आदेश पर कारखानों में कर्मचारियों व श्रमिकों के टेस्ट किए जा रहे हैं। कारखानों से अधिक संक्रमित मामले आ रहे हैं। जिले के पंजटीला, नारण, घगवाल, जतवाल, सांबा, रामगढ़, विजयपुर व बाड़ी ब्राह्मणा से भी संक्रमित मामले आए हैं।