फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड लॉकडाउन के दूसरे दिन भी बाजार रहे बंद

विज्ञापन
वीकेंड लाकडाउन के चलते आरएस पुरा का वंद पडा वजार - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा / मीरां साहिब। कस्बे के बाजारों में साप्ताहिक पाबंदी के दूसरे दिन रविवार को बाजार बंद रहने के साथ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई चौराहों पर नाके लगा लोगों व दो पहिया व अन्य वाहनों को तभी आगे जाने दिया, जिसे जरूरी कार्य था। सड़कों पर बेवजह घूमने वालों को चेतावनी देकर भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा दिन भर सड़कों पर गश्त करते हुए अधिकारी व पुलिस कर्मी दिखे। बाजार बंद रहने से सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। कस्बों की ओर आने वाले रास्तों को बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया। शहर की ओर आने वाले वाहनों को बैरियरों पर चेक किया गया। बिना मास्क के वाहन चला रहे लोगों के चालान भी किए गए। वहीं आवश्यक समान जिसमें किराना, फल- सब्जी, दूध, मेडिकल स्टोर व शराब की दुकानें जरूर खुली रही, पर पहले की तरह बाजार में अधिक भीड़ नहीं लगी। आवश्यक वस्तुुओं की खुली दुकानदार पड़ रही सर्दी के चलते अलाव जला बैठे रहे। उप जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस द्वारा साप्ताहिक पाबंदी लागू होने पर लोगों को घरों के भीतर रहने के लिए कहा। ताकि कोरोना संक्रमण लोगों में बढ़ोतरी न हो। इसे नियंत्रण में रखा जा सके। ग्रामीण क्षेत्र में किसान जरूर खेतों में कार्य करते हुए नजर आए।
उप जिला अस्पताल की ओर से रविवार को भी बनाए केंद्रों पर वैक्सीन लगाए जाने के साथ टेस्ट करने की प्रक्रिया जारी रखी, ताकि किसी के पॉजिटिव आने पर समय पर रोगी को उपचार कर होम आइसोलेशन किया जाए।
विज्ञापन

सांबा के बाजार बंद रहे, पसरा रहा सन्नाटा
सांबा। कोरोना की रफ्तार को कम करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सप्ताहांत पाबंदियां लगाए जाने पर रविवार को जिले के कस्बों के बाजार बंद रहे। जरूरी सामान की दुकानें ही खुली रहीं। जिला प्रशासन ने पहले से ही निर्देश जारी किए गए थे कि कोविड-19 की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर दुकानदारों ने बाजारों में आना ही उचित नहीं समझा। जिले के घगवाल, राजपुरा, सुंब ओर नड में भी बाजार बंद रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुकानें बंद रहीं व सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस के जवान प्रत्येक चौक चौराहे पर खडे़ कोविड-19 की एसओपी की पालना कराते दिखे। मास्क नहीं पहनने वालों पर भी पुलिस की सख्ती देखी गई। दुकानदारों ने सप्ताहांत पाबंदियों पर पूरा अमल किया। गत शाम कस्बे के मुख्य चौक पर कांटेदार तार लगा दी गई थी।
परगवाल का मुख्य बाजार रहा बंद
परगवाल। कोविड-19 की चेन तोड़ने के लिए प्रशासन द्वारा तीसरी लहर में लगाई गई पाबंदी पर रविवार को परगवाल का मुख्य बाजार बंद रहा। हालांकि कुछ दुकानदारों ने सुबह दुकानें खोलीं, लेकिन खरीदार नहीं मिलने से दुकानें बंद करने में भलाई समझी। दुकानदारों का कहना था कि प्रशासन को बीच में आकर बाजार बंद रखने के लिए निर्देश जारी करने चाहिए थे। इसको लेकर उन्होंने प्रशासन से नाराजगी जताई। इससे पहले रविवार की सुबह दुकानदार दुकानें खोलने को लेकर असमंजस में रहे और बाजार खुलेगा या नहीं, इसको लेकर एक दूसरे से फोन पर जानकारी मांगते रहे। कुल मिलाकर परगवाल का मुख्य बाजार जरूरी सेवाओं को छोड़कर पूरी तरह बंद रहा। दूसरी तरफ सड़कों पर दौड़ने वाली गाड़ियां सवारी नहीं मिलने से निरादर दिखीं, जिससे बाजार बिलकुल सुना नजर आया। संवाद
पुलिस की कई टीमों का गठन कर निगरानी की जा रही
विजयपुर। संपूर्ण पाबंदी के तहत सिर्फ जरूरी सेवाएं जैसे दवा, सब्जी, किराना आदि की दुकानें खुली रहीं। इसके अलावा सभी सेवाएं स्थगित रहीं। पुलिस की कई टीमों का गठन कर निगरानी की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही थी। मास्क न लगाने पर जुर्माना किया जा रहा है। लॉकडाउन के साथ ही रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। कोरोना के चलते लोग घरों में रहें, क्योंकि महामारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस कारण लोगों ने घरों में रहना उचित समझा। लोगों ने मोबाइल से जागरूक किया। विजयपुर क्षेत्र के बाजारों और गलियों में सुनसानी थी। संवाद
जरूरी वस्तुओं की दुकानों को खोला गया
बिश्नाह। प्रशासन की तरफ से रविवार को साप्ताहिक पाबंदी के कारण जरूरी सामान बेचने वाले दुकानदारों द्वारा ही दुकानों को खोला गया। क्षेत्र में जरूरी वस्तुओं की दुकानों को खोला गया। अन्य ने प्रशासन के आदेश का पालन किया। वहीं वाहनों की संख्या भी कम रही। लोगों ने घरों में ही रहना ठीक समझा। ठंड ज्यादा होने का भी असर दिखा। हालांकि सवारी वाहनों को छूट थी। परंतु यात्री न होने के कारण वाहन भी कम मात्रा में ही चले। कहीं भी भीड़ नहीं देखी गई। संवाद
अखनूर में धीरे-धीरे बाजार खुलना शुरू हो गए
अखनूर। कोरोना महामारी पर जम्मू में पाबंदी पर अखनूर सहित आसपास क्षेत्रों में बाजार खुले रहे, जबकि ट्रांसपोर्ट बंद होने पर लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। रविवार को सुबह दस बजे तक अखनूर बाजार बंद रहे। धीरे-धीरे बाजार खुलना शुरू हो गए। मगर बसें और मेटाडोर की आवाजाही बंद होने से बाजार सूने रहे। हालांकि प्रशासन की तरफ से कोविड को लेकर किसी प्रकार की हिदायतें नहीं दी गईं, मगर लोग प्रशासन के निर्देश पर इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पाबंदी को लेकर प्रशासन द्वारा कस्बे को बंद कराना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें