फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन लगाने के लिए पहुचे लोग सोशल डिस्टेंसिंग की कर रहे अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे में वैक्सीनेशन सेंटर पर सामाजिक दूरी की उड़ रही धज्जियां को लेकर लोगों में रोष है। आरएस पुरा में एक वैक्सीनेशन सेंटर होने के कारण लोगों को वैक्सीन लगवाने में परेशानी आ रही है। दूसरी ओर इस दौरान कोरोना नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

कस्बे में स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में बने कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर में मंगलवार को कोरोना वैक्सीन लगाने वालों तथा कोरोना टेस्ट कराने वाले लोगों की भीड़ रही। इस दौरान खुलेआम सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई गई। सेंटर में वैक्सीनेशन लगवाने वालों को पहले कोरोन टेस्ट कराना अनिवार्य होने पर लोगों को दूर-दूर से यहां पहुंचने पर लंबी-लंबी कतारें लगा अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। भीड़ पर काबू में रखे जाने के लिए पुलिस कर्मियों की कमी थी, जिसके चलते सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ीं। इस मौके पर लंबी-लंबी लाइनों में खड़े लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने आंखें मूंद ली हैं, जिसके चलते कोरोना का टेस्ट कराने वाले व वैक्सीन लगवाने वालों की सुध नहीं ली जा रही है। लोग लंबी-लंबी लाइनों सामाजिक दूरी की सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं। इससे कोरोना से बचने वाले लोगों को संक्रमण होने की आशंका हो रही है।
क्षेत्र के पवन कुमार, सुरेश कुमार, मनोहर चौधरी सहित अन्य लोगों ने कहा कि वह वैक्सीनेशन की द्वितीय डोज तो कोई प्रथम लगवाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे तो उन्हें स्वास्थ्य कर्मियों ने पहले कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहा, इसके चलते वहीं पर अपना टेस्ट कराने के लिए एक लाइन में कई घंटों तक खड़े होना पड़ रहा है। काफी भीड़ होने पर चिंता सताने लगी कि कहीं घर से महामारी से बचने के लिए आए हैं और कहीं संक्रमण की चपेट में न आ जाएं। उन्हाेंने प्रशासन से इस सेंटर में ज्यादा से ज्यादा काउंटर खोलने और अधिक कर्मियों की तैनाती करने की मांग की ताकि कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ोतरी की न हो। लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीन के लिए एक सेंटर स्थापित किया है। इसके चलते जहां काफी भीड़ लग रही है। लोगों ने प्राइमरी हेल्थ सेंटर बनाए जाएं ताकि लोगों को वैक्सीन लेने में लोगों को परेशानी ना हो और कोरोना महामारी से बचा जा सके।
विज्ञापन

अधिकतर लोगों के मुंह से मास्क गायब
परगवाल। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सामने आ रही चेतावनियों के बावजूद जिस तरह से अधिकांश लोग बेफिक्र होकर कोरोना से बचाव के तमाम नियम कायदे भूलकर प्रशासन की नाक तले बिना मास्क और सामाजिक दूरी की खुलकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसे में विशेषज्ञों द्वारा कहा जाने लगा है कि अगर लापरवाही का यही आलम रहा तो आने वाले दिनों में स्थिति विस्फोटक हो सकती है। इसी कड़ी में सीमा क्षेत्र परगवाल में भी अधिकांश लोग कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच सरकार द्वारा जारी नियमों का खुलकर उल्लंघन कर रहे हैं। चाहे वह मास्क पहनना हो या सामाजिक दूरी का पालन जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका मास्क अब धीरे-धीरे लोगों के मुंह से गायब होने लगा है। जो चिंता का विषय है। मौजूदा समय हर तरह लोग बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। हालांकि कुछ लोग जरूर नियमों का पालन करते हुए दिख जाते हैं, लेकिन अधिकांश लोग सब कुछ भूल कर खतरे की आहट को नहीं सुन पा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें