फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन टेस्ट में सभी निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र में रैपिड एंटीजन टेस्ट की प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रही। बुधवार को 71 लोगों के सैंपल लिए जाने के बाद टेस्ट में कोई संक्रमित नहीं मिला। इससे संक्रमित मुक्त अरनिया जोन का दर्जा बरकरार रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार संक्रमितों की पहचान का सिलसिला जारी रहा। वहीं इससे ज्यादा राहत भरी खबर यह रही कि अरनिया में कोई भी संक्रमित नहीं है। जो हुए थे वो सभी कुछ दिन पहले ठीक होकर अपनी दिनचर्या में मस्त हैं। अगर अरनिया क्षेत्र को संक्रमित मुक्त रखना चाहते हैं तो कोविड-19 का पालन करते रहें। संवाद
विज्ञापन

बिश्नाह के विभिन्न टेस्टिंग केंद्रों में 191 रैपिड टेस्ट, एक पॉजिटिव
बिश्नाह। उपजिला अस्पताल के विभिन्न टेस्टिंग केंद्रों में बुधवार को 191 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए। इनमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव निगेटिव पाई गई। बिश्नाह टेस्टिंग केंद्र में हुए 49 टेस्टों में 1 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, रेहाल बमनाल के 34 टेस्ट में 0, गांव पसगाल के 50 टेस्ट में 0 व अन्य केंद्रों में किए गए टेस्टों में सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। मंगलवार को 45 वर्ष से अधिक आयु के 122 लोगों को कोरोना वैक्सीन के इंजेक्शन लगाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें