अरनिया। करीब एक सप्ताह बाद बुधवार को अरनिया में एक कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई है। इस संक्रमित के मिलने से लोगों में थोड़ी निराशा की झलक दिखाई दी है। क्योंकि मंगलवार तक स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार संक्रमितों का ग्राफ शून्य की ओर जा रहा था।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस एक संक्रमित के मिलने से घबराने की बात नहीं है। क्योंकि यह संक्रमित 136 लोगों के टेस्ट के बाद सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग अरनिया के मुताबिक बुधवार को दो स्थानों पर शिविर लगाया गया, जिसमे एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। इस व्यक्ति को खांसी व बुखार की शिकायत भी थी, जिसे जरूरी हिदायतें देकर होम क्वारंटीन में रखा गया है। जानकारी के अनुसार अला स्थित ग्रामीण विकास खंड अरनिया में 100 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें सभी के सैंपल निगेटिव पाए गए। कूल खुर्द में 36 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से एक का सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। क्षेत्र में कुल दो संक्रमितों में से एक ठीक हुआ, जिससे आज भी संक्रमितों का आंकड़ा मात्र दो तक ही स्थिर रहा।