आरएस पुरा कस्वे में विकेंड लाँकडाउन के दौरान वंद पडी दुकाने
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। उपजिला में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने शनिवार को लगाए नाकों व कस्बे के बाजार में काफी सख्ती दिखाई। शनिवार को आरएस पुरा व मीरां साहिब कस्बों में आवश्यक समान की दुकानें शाम पांच बजे तक खुली रहीं। अन्य दुकानें बंद रहीं। पुलिस की ओर से कई स्थानों पर नाके लगाए होने दो पहिया वाहन चालकों से कड़ी पूछताछ कर ही आने जाने दिया गया।
इस दौरान एसडीपीओ शब्बीर अहमद ने कस्बों में गश्त करने के साथ लोगों को कोराना महामारी के चलते मास्क पहन कर बाजार आने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अभी भी कोरोना से ग्रस्त लोग निकल रहे। लोगों को चाहिए कि सरकार द्वारा जारी एसओपी का पालन करें ताकि इस महमारी से बचा जा सके।
232 में से 6 पॉजिटिव
आरएस पुरा। उपजिला में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए केंद्रों पर लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए। इसमें 232 में से 6 लोग पॉजिटिव आए जिन्हें होम आईसोलेशन किया गया। जो 6 लोग पॉजिटिव आए वह मीरां साहिब ब्लॉक के निकले। आरएस पुरा ब्लॉक में 114 लोगों को टेस्ट करने पर कोई पॉजिटिव नहीं आया। प्रशासन की ओर से रविवार को मीरां साहिब क्षेत्र में कोविड शील्ड वैक्सीन लगाए जाने की व्यवस्था की गई। जो सुबह दस से सायं चार बजे तक जारी रहेगी। एसडीएम रामलाल शर्मा ने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगवाई वह सोमवार को मीरां साहिब में लगाए जाने वाले शिविर में पहुंचें। संवाद