बिश्नाह। डिग्री कॉलेज में बनाए गए रैपिड टेस्ट केंद्र में शनिवार को 53 लोगों के टेस्ट हुए। इनमें तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। वहीं अरनिया में 40 लोगों के टेस्ट हुए, जिनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। बिश्नाह से जुड़े सरोर गांव में 50 लोगों के रैपिड टेस्ट हुए और किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। इसी तरह क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में 30 लोगों के टेस्ट हुए। वहां भी किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। सलैड में नौ लोगों के टेस्ट हुए। वहां भी किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। इसी तरह डिग्री कॉलेज बिश्नाह में बनाए गए केंद्र में 45 वर्ष से ऊपर 60 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई। संवाद