विजयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात की। उसे लोगों ने ध्यान से सुना और उससे प्रेरणा ली। लोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी अन्य विषय पर बात कर लोगों को जागरूक किया है। उससे लोगों को काफी लाभ होगा। क्योंकि कोरोना से हर वर्ग परेशान है। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस समय बहुत से तूफान हम लोगों को झेलने पड़ रहे हैं, लेकिन अपना हौसला कभी नहीं छोड़ना चाहिए ऐसे संदेश से लोगों को काफी जीने की कला सिखाइए। संवाद
कोरोना की जांच के लिए शिविर लगाया
विजयपुर। घौ ब्राह्मणा के सरपंच रामपाल शर्मा की देखरेख में मिडिल स्कूल में रविवार को कोरोना की जांच के लिए शिविर लगाया गया। इसमें क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सरपंच रामपाल शर्मा ने बताया कि लोगों की मांग थी कि क्षेत्र में टेस्ट के लिए शिविर लगाया जाए। शिविर में डॉक्टरों ने लगभग 84 लोगों की जांच की। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संवाद
लोगों में मास्क, सैनिटाइजर व अन्य वस्तुओं बांटी
विजयपुर। केंद्र में भाजपा सरकार के सात साल पूरे होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को लोगों में मास्क, सैनिटाइजर व अन्य वस्तुओं बांटी। इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सात साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। उसके चलते जरूरतमंदों में कोरोना से बचाव का सामान वितरित किया गया। ताकि कोरोना महामारी से छुटकारा पाया जा सके। इस मौके पर डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा, जयराम शर्मा, नरेंद्र प्रताप सिंह, सुभाष सिंह जमवाल, धीरज शर्मा, दीपक कुमार, उपजीत सिंह आदि मौजूद थे। संवाद