फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कैंप का आयोजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। भाजपा की तरफ से सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत वार्ड-12 में रविवार को चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह ने किया। शिविर में लोगों को महामारी से बचने के उपाय बताने के साथ ही मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए गए।
विज्ञापन

डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत देशभर में लोगों की भलाई के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उसकी क्रम में यह शिविर आयोजित कर लोगों में दवाइयां वितरित की जा रही हैं। इस मौके पर बृजेश्वर सिंह राणा, बीडीसी अध्यक्ष दलीप कुमार, सूरत सिंह, पूर्व मंडल प्रधान शिव कुमार बाली, विजय कुमार गुन्नू, पुरुषोत्तम शर्मा, रमणीक सिंह, अनिल कुमार, सूरत सिंह चाढ़क आदि मौजूद रहे।
मीरां साहिब में ओबीसी मोर्चा की तरफ से शिविर लगाया गया। इस मौके पर जिला प्रधान अशोक कुमार लकी, वीरेंद्र कुमार, डीडीसी सदस्य विद्या मोटन, देवराज शर्मा, ब्रह्मज्योत सती, हरभजन सिंह पम्मी, कुलदीप राज शर्मा, राघव शर्मा, सरदार दारा सिंह, शिव देव शर्मा, श्याम सुंदर तथा कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरपंच ने पंचायत में बांटे सैनिटाइजर और मास्क
घगवाल। तहसील में लोगो के बीच मास्क व सैनिटाइजर वितरित करने और लोगों में जागरूकता लाने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए घगवाल की नोनाथ पंचायत में भाजयुमो के जिला उपप्रधान व सरपंच अर्पण पंगोत्रा ने रविवार को लोगों में मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। इस दौरान भाजपा की केंद्र सरकार के सात साल का कार्यकाल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि कोरोना में भाजपा का हर कार्यकर्ता अपनी जान की प्रवाह किए बिना लोगों को जागरूक कर रहा है। ताकि कोरोना से लोगों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना को जागरूकता से ही हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों का पालन करें। अकारण घर से बाहर नहीं निकलें। जरूरी काम से बाहर जाने पर मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। संवाद
भाजयुमो की तरफ से बिश्नाह में रक्तदान शिविर आयोजित
बिश्नाह। केंद्र में भाजपा सरकार के सात साल पूरा होने के बाद सेवा ही संगठन के तहत गांव लसवाड़ा में भायुमो की तरफ से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में मुख्य अतिथि सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा, प्रदेश महामंत्री पूर्व एमएलसी विबोद गुप्ता, जिला अध्यक्ष सरदार हरभजन सिंह पम्मी, बीडीसी चेयरमैन सुरजीत भगत, पूर्व सरपंच पदम देव सिंह, पार्षद जय भारती, कुलदीप सोढ़ी मौजूद रहे। शिविर में सैकड़ों युवाओं ने रक्तदान किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बने 7 वर्ष पूरा होने के बाद हमने आज के दिन को सेवा ही संगठन के तौर पर लोगों की सेवा के लिए प्रयास कर रहे थे। आज के दिन हमने कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए चुना है। पार्टी का हर कार्यकर्ता जनसेवा के लिए जुट गया है।
लोगों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बूस्टर दवाइयां वितरित कीं
बिश्नाह। क्षेत्र की पंचायत नौ ग्रा में रविवार को भाजपा की तरफ से सेवा ही संगठन के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल प्रधान सुशील शर्मा, गगन भाटिया की तरफ से किया गया। कार्यक्रम में लोगों को इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बूस्टर दवाइयां वितरित की गई। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी और प्रदेश महामंत्री विबोद गुप्ता, पंडित नारायण दत्त शर्मा, सतीश भारती, धर्मेंद्र कुमार, सुरजीत सिंह, सुशील कुमार, राजीव शर्मा और अन्य शामिल हुए। संवाद
गांव पल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहत सामग्री बांटी
बिश्नाह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरा होने के बाद भाजपा की तरफ से पंचायत पल्ली में रविवार को एक कार्यक्रम में जरूरतमंदों में राहत सामग्री बांटी गई। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के पीआरओ संजीव शर्मा सांबा जिले के महासचिव और पंचायत पल्ली के सरपंच रणधीर शर्मा और पंच अनिल मंडल फैक्ट्री मदनलाल स्नेह लता मानिक सरोत्रा आदि शामिल थे। संजीव शर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा सेवा ही संगठन के नाम से काम किया गया है। संवाद
ज्यौड़ियां में मास्क, सैनिटाइजर और राशन विपरित किया गया
ज्यौड़ियां। सेवा ही संगठन के तहत केंद्र में भाजपा के 7 साल पूरे होने पर रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मंगा राम ने की। इस मौके पर मंडल की सह प्रभारी सोनिया वर्मा ने जरूरतमंद लोगों को मास्क, सैनिटाइजर एवं राशन वितरित किया गया। मंडल अध्यक्ष मंगा राम ने पंचायत चक्क किरपालपुर की वार्ड नंबर-4 में उन सभी घरों को सैनिटाइजर किया, जिन घरों के कुछ लोग कोरोना संक्रमित हुए थे।
वहीं बूथ नंबर-62, 64, 100, 118, 101 के अध्यक्षों को जनता में बांटने के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर दिए गए। इस मौके पर शक्ति केंद्र प्रमुख योगराज एवं बूथ अध्यक्ष चंद्रमणि, जतिंद्र शर्मा, रवि वर्मा, जोगिंदर सिंह एवं अन्य मौजूद रहे।
केंद्र सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सेवा ही संगठन है, समाज सेवा सप्ताह के चलते और केंद्र सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर भाजपा के युवा और महिला कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया। विजयपुर-बी की डीडीसी सदस्य शिल्पा दुबे व मंडल अध्यक्ष धीरज शर्मा ने रक्तदान करके शिविर का शुभारंभ किया।
इस दौरान बताया गया कि कोरोना काल के इस दौर में प्रदेश में पार्टी की तरफ से जरूरतमंद और प्रभावितों को मास्क, सैनिटाइजर व राशन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। परिजन को खोने वाले परिवारों के आश्रितों को आर्थिक मदद प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जो आगे भी जारी रहेंगे। इस मौके पर आशीष सूद, पूर्व विधायक डॉक्टर देवेंद्र कुमार मन्याल, अमर सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, अंकुश जमवाल व अजीत कुमार, विक्का शर्मा आदि मौजूद थे।
उधर महिला मोर्चा की जिला प्रधान गीता भगत ने घगवाल में महिलाओं को मास्क व सैनिटाईजर बांटे। मोर्चा की सोनिया ठाकुर, इंदु बजीर, प्रवीण लता, संतोष भगत आदि मौजूद रहीं। राजपुरा में डीडीसी सदस्य आशा रानी, बीडीसी अध्यक्ष राधा कृषण, मंडल प्रधान कुलभूषण ने राहत के साथ मास्क और सैनिटाइजर बांटे। तलूर में जंगवीर सिंह, बलविंद्र सिंह ने मास्क व सैनिटाइजर बांटे।
अखनूर में कई जरूरतमंद परिवारों की मदद की गई
अखनूर। भाजपा अखनूर के सातों मंडलों में सेवा ही संगठन के साथ रविवार सुबह से सभी वरिष्ठ नेताओं, बूथ प्रधान, शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडलों के प्रधान, मोर्चा के प्रधान, जिला अध्यक्ष जगदीश भगत और टीम छंब के पालक पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा, अखनूर के पालक, पूर्व विधायक राजीव शर्मा, अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र में रहे चारों डीडीसी सदस्य, बीडीसी अध्यक्ष, सरपंच, पंच ने अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम किए। सेवा ही संगठन के तहत 250 बूथों में कार्यक्रम हुए। इसमें मास्क, सैनिटाइजर, राशन व कई को आर्थिक सहायता प्रदान की। कोरोना एसओपी का पालन किया। कार्यक्रम सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुनी। कई जरूरतमंद परिवारों की मदद भी की। अखनूर में मंदबुद्धि महिला परमप्रसाद आश्रम में राशन, मास्क, सैनिटाइजर दिए, शरणार्थी शिविर में भी मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनु मन्हास, राज कुमार जिला कोषाध्यक्ष, पार्षद रश्मी देवी, सरजीन सिंह, सुरेश कुमार, अजीत कुमार उपस्थित रहे। तीनों म्यूनिसिपल कमेटी के पार्षद भी इस कार्य मे भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें