फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को बिश्नाह उपजिला अस्प्ताल में 337 टेस्टों में 19 कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। उपजिला अस्पताल के बीएमओ राकेश मंगोत्रा व कोविड-19 सुपरवाइजर सुरजीत कुमार की देखरेख में बुधवार को किए गए 337 टेस्ट में 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जो दो दिन में आए मामलों में थोड़ा ज्यादा है। इन मामलों में एक बिश्नाह व बाकी आसपास के गांवों से मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन

बुधवार को बच्चों और गर्भवती को इंजेक्शन लगाए जाने के लिए आरक्षित किए जाने के कारण जनता को कोविड वैक्सीन के इंजेक्शन नहीं लगाई जा सके। इस दौरान बीएमओ राकेश मंगोत्रा ने कहा कि जिन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है वह चिंता न करें और डॉक्टर के कहे अनुसार घर पर दूसरे सदस्यों से दूरी बनाकर रखें। समय पर दवाइयों का सेवन करें। क्योंकि कोरोना पॉजिटिव के 90 फीसदी मामले घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में समय पर लिए जा रहे उपचार से ठीक हो रहे हैं। इसके साथ ही जिस भी किसी ने अपनी पहली कोरोना वैक्सीन की डोज लगवा ली है वह पहली डोज के 84 दिन पूरे होने के बाद ही दूसरी डोज लगवाने के लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें