विजयपुर। भाजपा नेता एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने बुधवार को कमाला में मोदी केयर आइसोलेशन सेंटर का उद्घाटन किया। इसमें लगभग 25 बेड लगाए गए हैं। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, पूर्व मंत्री दविंदर मनेयाल, जिला अध्यक्ष अमर सिंह, डीडीसी चेयरमैन केशव दत्त शर्मा, डीडीसी सदस्य शिल्पा दुबे, पवन बख्शी, जय राम शर्मा, अमित दुबे, नरेंद्र प्रताप, नैंसी चौधरी, गुरमीत चौधरी, धीरज शर्मा, अंकुश जमवाल, अत्रेश दत्ता, विकास संबेयाल, सरपंच सुभाष शर्मा, नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे। बता दें कि पीएम मोदी के आह्वान पर हर जिले में मोदी केयर आइसोलेशन बनाए जा रहे हैं। सांसद ने बताया कि गांव कमाला में 25 बेड लगाए हैं। जहां कोरोना मरीजों को हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी। हर वर्ग का साथ मिल रहा है। इसमें प्राइवेट और सरकारी डॉक्टरों का योगदान लिया जा रहा है। ताकि कोरोना पर विजय प्राप्त की जाए। संवाद