फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमबार को बिश्नाह उपजिला अस्पताल में 292 टेस्टों में आए 28 कोरोना पॉजिटिव मामलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। बीतें दिनों के मुकाबले सोमवार को क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मामलों में थोड़ी राहत पाई गई। उपजिला अस्पताल में सोमवार को कुल 292 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए। इनमें 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें 14 अरनिया, 13 बिश्नाह व 1 रेहाल में किए गए रैपिड टेस्टों में पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

सोमवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के 257 लोगों को इंजेक्शन लगाए गए। बीएमओ राकेश मंगोत्रा ने बताया कि जिस भी किसी ने अपनी पहली कोरोना वैक्सीन की डोज लगवा ली है वह सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार पहली डोज के 84 दिन पूरे होने के बाद ही दूसरी डोज लगवाने के लिए कोरोना वैक्सीन केंद्रों में जाएं। अगर कोई व्यक्ति 84 दिन से पहले इंजेक्शन लगवाने के लिए आता है तो सरकार के आदेश के अनुसार उनको दूसरी डोज का इंजेक्शन नहीं लगाया जाएगा। बिश्नाह में रैपिड टेस्टों के करने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक व कोरोना वैक्सीन लगवाने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें