आरएस पुरा। कस्बे के बाजार में बडे़ दुकानदार द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर सुचारु रूप से अपना कारोबार करने में लगे हैं। इसके चलते छोटे दुुकानदारों में रोष है। कस्बे वार्ड-एक की गली में कॉस्मेटिक, कपडे़, हार्डवेयर, जूते सहित कई ऐसी दुकानें हैं जो शटर खोलकर धड़ल्ले से कारोबार कर रहे हैं।
हालत यह है कि कस्बे के मध्य हनुमान चौक में पुलिस नाके के सामने दुकानें खुली होने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें दुुकानें बंद करने के लिए कहने पर माना नहीं जाता। रमेश कुमार का कहना है कि जब से रूटीन तय की गई है। इन दुकानदारों को किसी का भय नहीं। हालत यह है कि प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से बाजार में पहुंच कोई जांच तक नहीं की जा रही। अजय कुमार का कहना है कि क्या कानून गरीब लोगों के लिए है। सोमवार को एक गरीब दुकानदार द्वारा बैग की दुकान खोलने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करने पर दस हजार रुपये का जुर्माना कर दिया गया। जबकि बडे़ दुकानदारों को नहीं पूछा जा रहा और न ही कोई कार्रवाई की जा रही है। क्या कोराना की महामारी बडे़ दुकानदारों के लिए नहीं है। जो धड़ल्ले से दुकानें खोल कर कारोबार कर रहे हैं।