फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के साथ मिलकर शिक्षा क्षेत्र में आ रही तब्दीलियां को लेकर उनके साथ की गई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव चक अवतारा में स्थित कबीर मंदिर में ऑल जम्मू और कश्मीर सद्गुरु कबीर सभा के प्रधान फकीर चंद भगत ने मंदिर परिसर में क्षेत्र के युवाओं के साथ मंगलवार को शिक्षा में आ रही तब्दीलियों पर एक बैठक की। बैठक में विशेष अतिथि के तौर पर एसआर कर्नल आइटीबीपी नरेंद्र सिंह शामिल हुए। इस दौरान युवाओं को गुणवत्ता आधारित शिक्षा के ऊपर विस्तार से समझाया गया। नरेंद्र सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने युवाओं के साथ अपने अनुभवों व सुझाव साझा किए। इस अवसर पर सभा के प्रधान फकीर चंद भगत ने कहा कि बैठक का उद्देश्य यही था जो शिक्षा गुणवत्ता पर आधारित है। हम युवाओं को इस तरफ मोड़ें ताकि आगे भी सफल हो सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें