फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड वैक्सीन लगवाने की गति में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। कोविड-19 से बचने के लिए लोगों में मंगलवार को काफी जुनून देखा गया। चिकित्सा टीम भी लोगों के इस जुनून को देखते हुए एसओपी का पालन करते हुए लोगों को जीवन रक्षक टीका लगाती रही।
विज्ञापन

उप चिकित्सा केंद्र के डाक्टर रोहित कुमार ने बताया कि शुरुआती कुछ दिनों में टीका लगवाने के लिए लोगों में असमंजस की स्थिति बनी रही, मगर कुछ दिनों से वैैक्सीन लगाने के लिए लोगों का रुझान काफी बढ़ा है। हालांकि प्रतिदिन सौ वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था, मगर जागरूकता के चलते धीरे-धीरे यह आंकड़ा बढ़ता गया। आज 208 तक पहुंच गया है। कहा कि लोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले कोरोना वारियर को टीका लगाया गया। मंगलवार को एक पत्रकार को टीका लगाया गया है। इसीलिए लोग भय मुक्त होकर टीका लगवाएं। हम आपकी सेवा में हर दिन खड़े हैं।
--------------
कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बावजूद लोग नहीं पहन रहे मास्क
सांबा। कोरोना एक बार फिर से पैर पसार रहा है। लोग इसकी परवाह नहीं कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता कमल भट्टी, राज कुमार आदि ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है। ऐसे में लोग लापरवाह हो गए हैं। प्रशासन को चाहिए कि वह कुछ कडे़ कदम उठाए ताकि कोरोना फैलने से पहले ही रोका जा सके। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि बिना मास्क के घरों से बाहर न निकलें व बार-बार हाथों को धोएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें