फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौड़ में 74 लोगों का टेस्ट किया, 13 पॉजीटिव, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ में शनिवार को 74 लोगों का टेस्ट किया गया। इसमें 13 लोग पॉजिटिव पाए गए। जबकि एक 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई । महिला के परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। खौड़ के इंचार्ज डॉक्टर पंकज ने बताया कि सीएचसी खौड़ से पांच लोग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए, जिसमें एक महिला की अस्पताल में ही इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य चार में से एक को जम्मू रेफर कर दिया गया। तीन को उपजिला अस्पताल अखनूर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पलांवाला पीएचसी में टेस्ट के दौरान पॉजिटिव पाए गए सभी पांच लोगों को घरों में आइसोलेट कर दिया है। पीएचसी ढांगर में टेस्ट के दौरान दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जिसमें एक को अखनूर उपजिला अस्पताल में रेफर कर दिया तथा दूसरे को घर में आईसोलेट कराया गया और पीएचसी जोगवां में भी दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। दोनों को होम आईसोलेशन कर दिया गया। डॉक्टर पंकज ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि सभी घरों में रहें और नियमों का पालन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें