आरएस पुरा/ मीरां साहिब। कोरोना कर्फ्यू के दौरान दूसरे दिन भी बाजार सूने रहे। लोग भी तभी घरों से निकल रहे अगर कोई जरूरी कार्य हो। दूसरी ओर युवा वर्ग के लोग शाम के समय पार्कों और खेल मैदानों पर पहुंच रहे हैं। इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। राजेंद्र कुमार ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के चलते प्रशासन को ऐसे युवा वर्ग के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जो अपने अभिभावकों की बात नही मान घरों में रहने के बजाय पार्कों व खेल मैदानों की ओर रुख कर रहे हैं।
अजीत राज का कहना है कि जिस प्रकार इस समय केंद्र सरकार कार्य कर रही। उसी प्रकार प्रशासन भी है। कोरोना पर नियंत्रण पाना काफी मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सेना को कमांड दी जाए ताकि इस कोरोना महामारी की चेन को तोड़ा जा सके।