बिश्नाह। उप जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड टेस्ट केंद्र में शनिवार को 108 लोगों के टेस्ट किए गए। इनमें 21 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। उपजिला अस्पताल के केंद्रों में कुल 572 कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए गए। इस दौरान बढ़ते कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या पर बीएमओ राकेश मंगोत्रा ने कहा कि इस समय प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए जनता को चाहिए कि बिना वजह घर के बाहर न निकलें। मास्क का उपयोग जरूर करें। बात करते वक़्त लोगों से दूरी बनाकर रखें। बार-बार अपने हाथों को साबुन या सैनीटाइजर करते रहें। कोरोना वायरस से बचने के लिए अपनी प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने वाली चीजों का इस्तेमाल करें।
आरएस पुरा में 23 और पॉजिटिव
आरएस पुरा। उप जिला अस्पताल में शनिवार को 117 लोगों के टेस्ट किए गए, जिसमें 23 पॉजिटिव आए लोगों को होम आईसोलेशन किया गया। दूसरी ओर 561 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 18 से 44 वर्ष के आयु के जिन लोगों ने पंजीकरण कराया उन्हें रविवार को वैक्सीन लगाई जाएगी। बताया जा रहा है कि वैक्सीन का स्टाक नहीं होने पर शनिवार को भी कम लोगों को लगाई गई। शनिवार शाम तक जरूरत के मुताबिक वैक्सीन पहुंचने पर रविवार को रुटीन के मुताबिक वैक्सीन लगाई जाएगी। संवाद