अरनिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से कोविड-19 संक्रमित लोगों की जांच का काम शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान टेस्ट में गांव कूल के एक व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया।
तहसील परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से लगाए गए शिविर में 40 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें से एक व्यक्ति का सैंपल पॉजिटिव पाया गया, जिसे जरूरी एहतियात बरतने व बचाव आदि के बारे में सख्त हिदायतें देकर घर भेज दिया गया। डॉक्टर रोहित के अनुसार हर रोज लगाए गए जांच शिविरों में टीम लोगों को कोविड-19 की एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील कर रही है, ताकि इस महामारी से बचा जा सके। क्योंकि बीते तीन दिन में अब तक पांच लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।