परगवाल में स्वस्थ विभाग की टीम कोरोना टैस्ट करते हुये
अरनिया। स्वास्थय विभाग की टीम रैपिड एंटीजन टेस्ट प्रक्रिया लगातार जारी है। बुधवार को भी इसी क्रम में अरनिया व कटार नाके पर लोगों के सैंपल लिए गए, जो निगेटिव पाए गए। तहसील परिसर में 50 व कठार नाके पर 90 लोगों के सैंपल लिए गए। तहसील परिसर में स्थानीय व कठार नाके पर हर आने जाने वाले लोगों के सैंपल लिए गए जो सभी निगेटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को कोरोना से बचाव के उपाय बताते हुए लोगों को जागरूक किया।
-----------------
परगवाल में नहीं मिला कोई कोरोना संक्रमित
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार लोगों के कोरोना टेस्ट कर संक्रमितों की पहचान कर इस महामारी से लोगों को निजात दिलाने में जुटा है। इसी कड़ी में टीम ने बुधवार को प्राइमरी हेल्थ सेंटर में शिविर आयोजित कर लोगों के रैपिड टेस्ट किए। इस मौके पर 26 लोगों के टेस्ट किए गए। राहत की बात यह रही कि इस मौके पर कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना था कि वह आगे भी इसी तरह मुहिम जारी रखेंगे। संवाद
------------------
कारखाने में लगाया कोरोना जांच शिविर
सांबा। कोरोना महामारी के दिन प्रतिदिन बढ़ रहे मामलों को देखते हुए अब औद्योगिक इकाई प्रबधंन की ओर से कारखाने के कर्मचारियों व श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच कराई जा रही है। इसी संदर्भ में बुधवार को सिडको के प्रथम फेज स्थित एक इकाई में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगा कर लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। इसकी जानकारी कारखाना प्रबंधन के अधिकारी रोहित सिरोहा ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के दोबारा सक्रिय होने पर यह टेस्ट कराए हैं। आज 160 लोगों के टेस्ट किए गए। सभी निगेटिव पाए गए। इस अवसर पर कांग्रेस लेबर सेल के प्रदेश सचिव गंभीर सिंह ने भी टैस्ट कराया, जो निगेटिव आया। संवाद