गांव निवासी मंजीत सिहं को सर्वसहमति से गांव का नया नंबरदार
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव सीर में बुधवार को ग्रामीणों ने एक बैठक कर गांव निवासी मंजीत सिंह को सर्वसहमति से नंबरदार चुन लिया। इससे पूर्व रहे गांव के नंबरदार का कुछ समय पूर्व देहांत हो चुका है। मंजीत सिंह ने गांव वासियों का आभार व्यक्त करते हुुए विश्वास दिलाया कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। इस अवसर पर नायब सरपंच अंजू चौधरी, पंच यशपाल, पूर्व पंच रवैल सिंह, पूर्व अधिकारी सतपाल, स. गुरनाम सिंह, स. भाग सिंह, अमरजीत सिंह, रवैल सिंह, चौकीदार रतन लाल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। संवाद