फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

corona case : इटली से जम्मू पहुंचा युवक कोरोना संक्रमित, डीआरडीओ अस्पताल में भर्ती, ओमिक्रॉन जांच के लिए दिल्ली भेजा सैंपल

Thu, 09 Dec 2021 12:04 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। पांच से अधिक मामले होने पर छन्नी रामा लेन-1 को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी कर रहा है प्रशासन। 
 
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयरलैंड के बाद अब इटली से जम्मू लौटा त्रिकुटा नगर का 63 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित निकला है। उन्हें डीआरडीओ अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह यात्री अमृतसर से सड़क मार्ग से जम्मू पहुंचा था, जिसमें सर्विलांस में इसके घर तक पहुंचकर पहचान की गई। यात्री के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


फिलहाल यात्री की हालत स्थिर है। उसके जिनोम सैंपल को जांच के लिए दिल्ली लैब में भेजा गया है। अब तक जम्मू में विदेशों को लौटे दो यात्री संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनके ओमिक्रान की आशंका है। कोरोना संक्रमण के नए प्रारूप को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में सतर्कता बढ़ाई गई है। 

बताया जाता है कि इटली से सड़क मार्ग से पहुंचा बुजुर्ग सीधे घर चला गया था। वह दो दिसंबर को जम्मू लौटा था और सर्विलांस में छह दिसंबर को उसका आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया। सात दिसंबर की रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद बुजुर्ग को डीआरडीओ में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


जम्मू एयरपोर्ट के अलावा रेलवे स्टेशन और लखनपुर सड़क मार्ग से जम्मू पहुंचने वाले विदेशी यात्रियों पर निगरानी बढ़ाई गई है। इसके अलावा जम्मू शहर के छन्नी रामा लेन-1 से अब तक पांच संक्रमित मामले मिल चुके हैं, जिसमें पहले दो और बाद में तीन मामले मिले हैं।

जिसे देखते हुए इस क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन के नए दिशानिर्देशों में एक ही क्षेत्र में तीन संक्रमित मामले मिलने पर इसे माइक्रो कंटेनमेंट बनाने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें