फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Jammu-Kashmir: प्रदेश में वीकेंड के दौरान गैर-जरूरी आवाजाही पर प्रतिबंध, रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू

Sat, 15 Jan 2022 11:27 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार


प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार दोगुनी गति से बढ़ रहा है। प्रशासन ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए वीकेंड के दौरान गैर-जरूरी आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद सभी गैर जरूरी दुकानों को बंद करवाया जा रहा है। पर्यटक स्थलों में भी लोगों को जाने की मंजूरी नहीं दी जा रही है। प्रशासन ने बताया कि प्रदेश में लगाए गए प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेंगे। सप्ताहांत के दौरान गैर-जरूरी आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगी। 
विज्ञापन
lockdown in Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोरोना संक्रमण का प्रसार लगातार बढ़ता देख वीकेंड के दौरान गैर-जरूरी आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी कर दिए है। कश्मीर के मुख्य बाजारों समेत जम्मू संभाग में भी इसकी लगातार घोषणा की जी रही है। सुबह से ही पुलिस गैर जरूरी चीजों की दुकानों को बंद करवा रही है। इसके साथ ही अनावश्यक आवाजाही भी बंद कर दी गई है।

विज्ञापन


 पिछले दस दिन में दस गुणा संक्रमित मामले बढ़ गए हैं। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने प्रदेश के नागरिकों से खासतौर पर सप्ताहांत में अनावश्यक और गैर जरूरी आवाजाही और गतिविधियों को रोकने की अपील की है। इसके साथ मंडल और जिला प्रशासन कोविड प्रोटोकाल और एसओपी के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं।

मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड प्रबंधन की समीक्षा की।बैठक में कई जिला उपायुक्तों की ओर से साप्ताहिक लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की गई। इससे आगामी दिनों में इसे प्रभावी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


बताया गया कि प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तेजी से संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। मुख्य सचिव ने लोगों के लिए टेली परामर्श के माध्यम से चिकित्सा सहायता प्राप्त करने को जिला कोविड हेल्पलाइन नंबरों को बढ़ावा देने को कहा।

इसके साथ लोगों में बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने और पंचायत स्तर पर आइसोलेशन केंद्रों सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएं। जिला प्रशासन 15 से 17 आयु वर्ग के टीकाकरण में तेजी लाएं। आरटीपीसीआर परीक्षण, आइसोलेशन और अन्य सुविधाओं को बढ़ावा देने को कहा गया। हर घर दस्तक अभियान में कमजोर आबादी में एहतियाती खुराक को प्राथमिकता दी जाए।

 जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को आठ माह बाद 2456 संक्रमित मामले मिले 

जम्मू-कश्मीर में कोविड की तीसरी लहर नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। प्रदेश में दिन ब दिन संक्रमित मामलों में जबरदस्त उछाल आया है। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को आठ माह बाद 2456 संक्रमित मामले मिले हैं। इसमें जम्मू संभाग से 934 और कश्मीर संभाग से 1522 मामले हैं।

जिला जम्मू सर्वाधिक 588 मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित है। प्रदेश में 10003 सक्रिय मामले हो गए हैं। यहां प्रतिदिन औसतन 400-500 नए मामलों के साथ बढ़ोतरी हो रही है। पिछले चौबीस घंटे में पांच लोगों ने कोविड से संक्रमित होकर दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग में तीन मौतें हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें