फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में 143 नए संक्रमित, 52 श्रीनगर से

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्रीनगर में सर्वाधिक संक्रमित मामले आने का सिलसिला जारी है। प्रदेश में शनिवार को 143 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें 52 श्रीनगर से हैं। प्रदेश में इसी जिले में सर्वाधिक 723 सक्रिय मामले हैं। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू संभाग में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। वर्तमान में प्रदेश में 1563 सक्रिय मामले हैं। जिसमें आधे श्रीनगर से हैं।
विज्ञापन

श्रीनगर में मिले नए संक्रमित मामलों में 50 स्थानीय स्तर से हैं, यानी जिले में सामुदायिक संक्रमण का प्रसार हो रहा है। बारामुला में 17, बडगाम में 14 और राजोरी में 11 मामले मिले हैं। जिला रामबन, उधमपुर, शोपियां, कुलगाम और कठुआ में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है। जिला जम्मू में स्थानीय स्तर के सात मामले मिले हैं।
प्रदेश में 136956 को टीकाकरण
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को 18 से अधिक आयु वर्ग में 136956 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें पहली खुराक में 72360 और दूसरी खुराक में 64596 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस वर्ग में अब तक 10026831 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जो अनुमानित आबादी पर 81.32 फीसदी है। जिला जम्मू में 1460496 लोगों के साथ 91.47 फीसदी टीकाकरण कर लिया गया है। इसी तरह रामबन में 265955 लोगों के साथ 93.97 फीसदी का टीकाकरण किया गया है। जिला सांबा में 100 फीसदी को छोड़कर बाकी सभी जिलों में 90 फीसदी से कम लोगों का टीकाकरण किया गया है। अब तक फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 18 से अधिक आयु वर्ग में 10800967 लोगों का टीकाकरण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें