फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड में गले में मास्क लटकाए घूम रहे लोग, रोकेने वाला कोई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना संक्रमण का ग्राफ घटने के बाद से लोग बेपरवाह हो गए हैं। शहर में कोविड प्रोटोकॉल का धड़ल्ले से उल्लंघन कर रहे हैं। मास्क को नाक और मुंह पर लगाने की बजाय गले में लटकाए घूम रहे हैं। शहर में सबसे ज्यादा उल्लंघन बस स्टैंड पर देखने को मिल रहा है। यहां 80 प्रतिशत लोग बिना मास्क के ही घूम रहे हैं, जिन्होंने मास्क लगाए हैं, वह भी दिखावे के लिए। हैरानी यह है कि इन्हें रोकने वाला कोई नहीं।
विज्ञापन

रविवार को भी बस स्टैंड पर कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां धड़ल्ले से उड़ती रहीं। रेन शैड के नीचे काफी संख्या में लोग इकट्ठे थे। इनमें से ज्यादातर बिना मास्क के थे। यही नहीं स्टाल लगाने वालों ने भी मास्क नहीं लगा रखे थे। बस स्टैंड पर पहुंचे एक यात्री मनीश ने भी लोगों की लापरवाही पर चिंता व्यक्त की। कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर ये लोग अपनी ही नहीं दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं।
एक फल विक्रेता ने बताया कि लोगों की लापरवाही के चलते ही दूसरी लहर आई। इस दौरान भी ढाई महीने लॉकडाउन लगा रहा। कारोबारा में काफी घाटा सहना पड़ा। इसके बावजूद भी लोग समझ नहीं रहे। बिना मास्क के ऐसे घूम रहे हैं, जैसे संक्रमण पूरी तरह खत्म हो गया है। लोगों को चाहिए कि कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन करें।
विज्ञापन

आटो चालक तसलीम अहमद ने बताया कि अगर वह अपने ऑटो में दो से ज्यादा सवारियां बिठाएं तो पुलिस चालान कर देती हैं, लेकिन बस स्टैंड पर सरेआम लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं, लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई नहीं। कानून सभी के लिए एक समान होना चाहिए।
वहीं बस चालकों ने भी ऐसी बेपरवाही पर चिंता जताते हुए कहा कि यही हाल रहा तो लॉकडाउन फिर लगेगा। फिर हमें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि कोई आगे से ऐसी बेपरवाही न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें