फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के खिलाफ डोगरा फ्रंट का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डोगरा फ्रंट शिव सेना ने रविवार को जम्मू शहर में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हर दिन बिजली गुल रहती है। लोगों को गर्मी में दिन काटने पड़ रहे हैं। बिजली कटौती होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। फ्रंट के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि गर्मी के मौसम में हर साल बिजली और पानी की किल्लत रहती है। फिर भी सरकार ढांचे में सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठा रही। इस मौके पर दीपू, किशोर, सुभाष, अजय, बंटी समेत अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें